गोपालगंज: शहर में शुक्रवार को राजद द्वारा पाकिस्तान की सेना से लोहा लेनेवाले शहीद वीर अब्दुल हमीद की जयंती समारोहपूर्व व श्रद्धा के साथ मनायी गयी। राजद के प्रधान महासचिव इम्तेयाज़ अली भुट्टो की अध्यक्षता में जयंती समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें सर्वप्रथम उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए राजद नेता ने कहा कि देश के लाल वीर अब्दुल हमीद ने 1965 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया था। युद्ध में इस वीर सपूत ने गोलियों से छलनी होते हुए भी पाकिस्तान के टैंकों को ध्वस्त कर दिया था। उन्होंने कहा कि परमवीर चक्र से सम्मानित वीर अब्दुल हमीद ने देश की रक्षा के लिए हसते-हसते अपनी जान की आहूति दे दी। आज भी वे युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…