गोपालगंज: खुद को इनकम टैक्स ऑफिसर बताकर अपराधियों ने दुकान में की लूटपाट, सूट-बूट पहन कर पहुंचे थे बदमाश

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज में सोमवार को बेखौफ अपराधियों ने खुद को बिहार सरकार का अधिकारी बताकर ज्वेलरी की दुकानों में लूटपाट की. फुलवरिया और हथुआ थाना क्षेत्र की अलग-अलग दुकानों में लूटपाट करने के बाद अपराधी बाइक से फरार हो गए. इधर, लूटपाट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. फुटेज से निकाली गई तस्वीर के आधार पर पुलिस ने अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.

गहने लेकर फरार हो गए अपराधी

पहली घटना फुलवरिया थाने के कोयलादेवा बाजार स्थित आरके ज्वेलर्स नामक दुकान की है. सोमवार की सुबह करीब 10:00 बजे हथियार से लैश दो लुटेरे खुद को बिहार सरकार का अधिकारी बताकर दुकान में घुसे. दोनों लुटेरे ज्वेलर्स दुकान से गहना लेकर बाइक पर बैठ गए और तेज गति से कुसौंधी की तरफ भाग निकले, जिसके बाद डरे-सहमे दुकानदार शोरगुल करने लगे. शोर सुनकर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. इसकी सूचना बाजार के व्यवसायियों ने स्थानीय पुलिस को दी.

सूचना मिलने पर फुलवरिया थानाध्यक्ष अशोक कुमार और सहायक अवर निरीक्षक महेश मंडल ने पुलिस के साथ पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू की. जांच पड़ताल के साथ-साथ दुकानदार से भी घटना के बारे में पूछताछ की. उसके बाद पुलिस ने ज्वेलर्स दुकान के समीप की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालना शुरू किया. इस दौरान सीसीटीवी फुटेज में लुटेरों की तस्वीरें मिलीं. पुलिस ने फुटेज से दोनों लुटेरों की तस्वीर की हार्ड कॉपी निकाल कर अन्य थानों की पुलिस के साथ ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है. लोगों ने बताया कि ये लुटेरे पूर्व में नगर थाना क्षेत्र में भी लूटपाट कर चुके हैं.

खुद को बताया इनकम टैक्स ऑफिसर

दूसरी घटना हथुआ थाने के पुरानी किला स्थित सोने की दुकान में घटी. फुलवरिया में लूटपाट करने के बाद इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर पहुंचे अपराधियों ने उक्त दुकान से डेढ लाख रुपये की ज्वेलरी लूट ली. स्वर्ण व्यवसायी शंकर सोनी ने बताया कि दोनों लुटेरे सफारी सुट पहन कर आए थे. दोनों अपराधियों ने आइकार्ड भी दिखाया. उसके बाद लॉकर से पांच सोने की चैन, अंगूठी आदि लूट ली.

इस तरह दिया चकमा

घटना के संबंध में आरके ज्वेलर्स के संचालक रंजन कुमार साह ने पुलिस को एक लिखित शिकायत सौंपी है, जिसमें उनके द्वारा बताया गया है कि एक बाइक पर सवार हथियार से लैश दो लोग आए और बोले कि हम दोनों बिहार सरकार के अधिकारी हैं. गहना दिखाओ जांच करना है. दुकान में मौजूद उनके पुत्र राहुल कुमार ने गहने देखने के लिए दोनों को दे दिया. लेकिन, दोनों लोग गहना को लेकर फरार हो गए. गहनों में कान का बाली 17 ग्राम, 5 अंगूठी और 5 लॉकेट सहित कुल 35 ग्राम सोना है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024