Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज: थाना की छत से युवती ने छलांग लगा की खुदकुशी की कोशिश

गोपालगंज: जिले के कटेया थाना पुलिस की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। कटेया थाना की पुलिस ने यूपी के ग्रेटर नोएडा से अपहृत की गई एक युवती को थाना क्षेत्र से बरामद कर थाना ले आई। इसी बीच युवती बाथरुम जाने के बहाने कटेया थाना भवन की छत पर चली गई तथा वहां से युवती ने नीचे छलांग लगा दी। इस घटना में गंभीर रूप से घायल युवती को पुलिस ने रेफरल अस्पताल कटेया में भर्ती कराया। जहां युवती की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। इसी बीच युवती के पिता तथा नोएडा पुलिस के एक एसआई भी अस्पताल पहुंच गए। दोनों युवती को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराने के लिए उसे लेकर चले गए। बताया जाता है कि कटेया थाना क्षेत्र के मझवलिया टोला टांड निवासी स्वर्गीय मुस्तकीम का पुत्र क्यामुद्दीन यूपी के ग्रेटर नोएडा के किसी कंपनी में काम करता है। वहीं उसका एक युवती से प्रेम प्रसंग हो गया।

इसी बीच तीन दिसंबर को क्यामुद्दीन ने शादी की नियत से युवती का अपहरण कर उसे लेकर अपने गांव मझवलिया टोला टांड लेकर चला आया। युवती के गायब होने के बाद उसके परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू किया। लेकिन युवती का पता नहीं चलने पर युवती के पिता ने ग्रेटर नोएडा थाने में अपनी बेटी का अपहरण करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई। गुरुवार को ग्रेटर नोएडा पुलिस की सूचना के आधार पर कटेया थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के मझवलिया टोला टांड गांव में छापेमारी कर अपहृत युवती को बरामद कर लिया। हालांकि युवक फरार हो गया। युवती को बरामद करने के बाद पुलिस उसे थाना ले आई। थाना लाने के कुछ देर बाद युवती ने बाथरुम जाने की बात महिला चौकीदार से कही।

महिला चौकीदार उसे बाथरुम ले गई। इसी बीच युवती महिला चौकीदार को चकमा देकर थाना भवन की छत पर चली गई तथा छत से नीचे छलांग लगा दिया। जिससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती के छलांग लगाते हुए पूरे थाना परिसर में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में पुलिस ने युवती को रेफरल अस्पताल कटेया में भर्ती कराया। जहां युवती की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। इसी बीच युवती के पिता तथा ग्रेटर नोएडा थाने के एसआइ रणवीर सिंह भी वहां पहुंच गए। पिता व एसआइ युवती को लेकर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रवाना हो गए।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024