गोपालगंज: स्थानीय थाना क्षेत्र के भाटपोइयां गांव में ससुरालवालों ने एक विवाहिता को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। इस संबंध में विवाहिता ने स्थानीय थाने में छह लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रामपुर थाना अंतर्गत चइयापुर गांव के सुरेश साह की पुत्री राजकुमारी देवी की शादी वर्ष 2019 में कटेया थाना क्षेत्र के भाटपोइया गांव के राजन साह के साथ हुई थी।
शादी के बाद कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक-ठाक चला। बाद में दहेज के लालच में उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जबकि शादी के समय विवाहिता की पिता द्वारा ढाई लाख रुपए का सामान एवं डेढ़ लाख रुपए नगद दिए गए थे। इसके बावजूद ससुराल वाले कुछ भी नहीं मिला है यह कहकर ताना मारते थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…