गोपालगंज: आज से खुलेगा दुर्गा मंदिर का पट्ट

दुर्गामंदिर खुलने से दुकानदारों में खुशी की लहर

गोपालगंज: बढ़ते कोरोना महामारी को देखते हुए ऐतिहासिक दुर्गामंदिर का पट्ट बिहार सरकार द्वारा आम दर्शनार्थियों के लिए बंद कर दिया गया थ। विदित हो कि बिहार सरकार के निर्देश के बाद कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने कोरोना गाइडलाइन के तहत 6 से जनवरी धार्मिक संस्थाओं को बंद करने का निर्देश जारी किया था।उसी आदेश के आलोक में ऐतिहासिक दुर्गामंदिर का पट्ट 6 जनवरी से से बंद कर दिया गया था।जबकिं दुर्गामंदिर के पुजारियों द्वारा दैनिक पूजा पाठ प्रतिदिन किया जाता था। लेकिन आम लोगो का प्रवेश बन्द था।

कोरोना बीमारी में कमी आते ही बिहार सरकार ने धार्मिक स्थलो को सोमवार से खोलने का निर्णय लिया है।सरकार का आदेश मिलते ही रविवार को दिन पूरे मन्दिर परिसर के साफ सफ़ाई के साथ सेनिटाइज किया गया।मन्दिर खुलने से सभी दुकानदारों में खुशी की लहर है।मन्दिर बन्द होने से दुकानदारों को रोजी रोटी पर आफत आ गई थी। मन्दिर के मुख्य पुजारी सुरेश पांडेय ने बताया कि मंदिर बन्द होने से बाहर से आ रहे श्रद्धालु निराश होकर लौट जाते थे। सदर एसडीओ उपेन्द्र पाल ने बताया कि सभी श्रद्धालु मास्क पहनकर दूरी बनाकर कोरोना गाइड लाइन के तहत मां का पूजा अर्चना करेगे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026