गोपालगंज: सदर अस्पताल के एक्स-रे कक्ष में मरीज के परिजनों ने किया हंगामा

गोपालगंज: सदर अस्पताल परिसर में स्थित एक्स-रे कक्ष में बुधवार की दोपहर मरीज के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। हंगामे के दौरान वहां कुछ देर के लिए अफरातफरी का महौल उत्पन्न हो गया। हंगामे की सूचना मिलने के बाद सदर अस्पताल में तैनात सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे। इसके बाद गुस्साए लोगों को शांत कराया। बताया जा रहा है कि मारपीट में जख्मी लोगों को इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टरों ने एक्स-रे कराने को कहा था। मरीज व उनके परिजन जब एक्स-रे कराने के लिए वहां गए तो कर्मियों ने बताया कि एक्स-रे बंद है।

इसके बाद मरीज व उनके परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया। परिजन एक्स-रे नहीं करने की बात लिखित में देने की मांग करने लगे। इससे विवाद बढ़ता गया। एक्स-रे के कर्मियों ने बताया कि उनका यूपीएस खराब हो गया है। इस कारण बिजली की सप्लाई नहीं हो रही है। जिसके कारण सेवा फिलहाल ठप है। टेक्निशियन को बुलाया गया है। उनके आने के बाद एक्स-रे की सुविधा मुहैया करा दी जाएगी। वहीं हंगामे की सूचना मिलने के बाद नगर थाने में तैनात एएसआई करुण कुमार पुलिस बल की टीम के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। हंगामा करने वाले लोगों को भी समझाया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026