Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज: पूर्व विधायक के मौत की खबर मिलते ही पत्नी की भी मौत, एक ही चिता पर हुआ दोनों का अंतिम संस्कार

गोपालगंज: गोपालगंज में सात जन्मों के बंधन को चरितार्थ करने वाली एक घटना घटी है, जहां 85 साल के पूर्व विधायक के निधन के महज कुछ घंटे के अन्दर ही उनकी पत्नी की भी मौत हो गई. यह घटना मोहम्मदपुर के महरानी पनडूही टोला का है. बैकुंठपुर के महारानी पनडूही टोला में रह रहे पूर्व विधायक राज नंदन राय का सोमवार की देर शाम निधन हो गया था. उनकी मौत के बाद उनकी पत्नी इतनी आहत हुई की कुछ देर बाद उनकी भी मौत हो गई. मंगलवार को दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया.

बताया जा रहा है कि सीतामढ़ी के सोनबरसा विधानसभा से विधायक रह चुके राज नंदन राय महम्मदपुर थाने के महारानी पनडूही टोला स्थित अपने ससुराल में वर्षों से रह रहे थे.सोमवार को उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई और इलाज कराने के लिए ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो गई. उनकी मौत से आहत उनकी पत्नी श्रद्धा देवी पति के शव के समीप बिलखती रहीं. पति के मौत से इस कदर सदमे में थीं कि दो घंटे बाद उन्होंने ने भी दम तोड़ दिया।

परिजनों ने बताया कि राज नंदन राय 1969 में सोनबरसा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर विधायक बने थे. दोनों पति- पत्नी के बीच मधुर संबंध थे. दोनों लोग कही भी जाते थे तो एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ते थे. बुढ़ापा के बाद भी दोनों साथ साथ ही कहीं आते या जाते थे और आज अंतिम यात्रा पर भी दोनों साथ चले गए. ग्रामीणों की उपस्थिति में मंगलवार को एक ही चिता पर पति-पत्नी का अंतिम संस्कार किया गया. पति-पत्नी की शव यात्रा और निधन की खबर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग पति पत्नी की इस अनूठी चाहत की खूब चर्चा कर रहे है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026