गोपालगंज: जिले के थावे थाना के रामचंद्रपुर पंचायत के गवन्दरी फकीराना गांव में दलित टोले में मंगलवार की देर रात एक झोंपड़ी में आग लगने से हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गई।जिसमें दो बकरी भी जल गई। इसके साथ ही एक महिला भी झुलस गई। बताया जाता है, की धर्मनाथ राम अपने पूरे परिवार के साथ झोपड़ी में सो रहे थे। उसी दौरान मंगलवार की रात झोपड़ी में अचानक आग लगने से दो बकरी जल गई।वहीं घर में सो रहे बच्चों को बचाने के दौरान महिला भी गंभीर रूप से झुलस गई है। पीड़ित महिला का दोनों हाथ व चेहरा झुलस गया है। जिसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज चल रहा है।
इस अगलगी में साइकिल,खाट,तीन बोरे धान एक क्विंटल चावल,कपड़ा,गहना व चार हजार रुपये नगद भी जल गया।आग लगने के कारणों का पता अभी तक चल नही पाया है। लेकिन आग की लपटें इस कदर तेज थी कि जब तक घर के सदस्य कुछ समझ पाते उससे पहले ही घर में रखे अनाज और दो बकरियों की झुलस कर मौके पर मौत हो गई। बच्चों को बचाने के चक्कर मे धर्मनाथ राम की पत्नी कलावती देवी भी गंभीर रूप से झुलस गई ।मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया।इस सबंध में सीओ गगेश झा ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली है।जांच पड़ताल की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…