Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज: बोलेरो गाड़ी से तीन बोतल शराब बरामद

गोपालगंज: विजयीपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ चलाये गये अभियान के तहत थाना क्षेत्र के हकारपुर तिरमुहानी से एक वोलेरो गाड़ी से तीन बोतल शराब बरामद कर लिया तथा गाड़ी में सवार दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों व्यक्ति का नाम संग्राम सिंह तथा दुसरा रामप्रवेश प्रजापति है जो थाना क्षेत्र के हकारपुर गांव के रहने वाले हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से धन्धेबाजो में हड़कंप मच गया है।

वहीं उक्त मामले में पुलिस ने स्थानीय थाने में नये उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर बरामद शराब एवं वोलेरो गाड़ी को जब्त कर गिरफ्तार दोनों को पुलिस अभिरक्षा में मंगलवार को गोपालगंज कारावास भेज दिया। बताया जाता है कि विजयीपुर पुलिस को यह सूचना मिली थी कि हकारपुर तिरमुहानी के रास्ते समीपवर्ती यूपी से शराब लेकर विहार में बिक्री के लिए आ रहा है।सूचना मिलते ही पुलिस ने वहां पहुंच सघन वाहन जांच शुरू की, लेकिन पुलिस गाड़ी को देखते उक्त व्यक्ति अपनी वोलेरो गाड़ी लेकर भागना चाहा जिसे पुलिस बल के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026