गोपालगंज: दो पक्षो में हुई मारपीट में तीन लोग घायल, सात पर प्राथमिकी दर्ज

गोपालगंज: जिले के थाना क्षेत्र के धोबवलिया गांव में दो पक्षो में हुई जमीनी विवाद में तीन लोग घायल हो गए।दोनो पक्षो के फर्द बयान पर थाने में सात लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।धोबवलिया गांव के रमाशंकर शर्मा ने आरोप लगाया है कि धोबवलिया बाजार स्थित अपने जमीन पर निर्माण कार्य करा रहा था।उसी दौरान मेरे ही गांव के समी एजाज और अरमान अली सहित अन्य लोग आकर कार्य बंद करने को कहे।विरोध करने पर मुझे एवं नीरज शर्मा को मारपीट कर घायल कर मोबाइल और पन्द्रह हजार रुपए छीन लिए।घायलों का इलाज सदर अस्पताल में हुआ जिसको लेकर रामाशंकर शर्मा के फर्द बयान पर थाने में समी एजाज और अजीज मियां सहित पांच लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

वही दूसरी तरफ धोबवलिया गांव के समी एजाज ने आरोप लगाया है कि मेरे ही गांव के रामाशंकर शर्मा सहित अन्य लोग मेरे जमीन पर अबैध रूप से निर्माण करा रहे थे।मना करने पर मारपीट कर घायल कर गले मे से सोने का चेन छीन लिया गया।जिसको लेकर समी एजाज के फर्द बयान पर थाने में नीरज शर्मा सहित दो नामजद एवम पांच अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।पुलिस दोनों पक्षो का प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024