गोपालगंज: देसी पिस्तौल के साथ दो बाइक चोर गिरफ्तार

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
गोपालगंज जिले के भोरे- वियजीपुर पथ पर विजयीपुर थाना क्षेत्र के परसा पुल के पास पुलिस ने एक देसी पिस्तौल तथा तीन कारतूस के साथ बाइक लुटेरा गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से लूटी गई एक बाइक भी बरामद की है। बरामद की गई बाइक मुसहरी चखरी रोड पर लूटी गई थी। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपितों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के बंगला के रामपुर के बाद दो बाइक पर सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति की बाइक लूटने लगे। इसी बीच लेकिन बाइक सवार के शोर मचाने पर ग्रामीणों को आते देख बदमाश बाइक नहीं लूट सकते तथा फरार हो गए।

इससे एक दिन पहले मुसहरी चखनी रोड पर एक ईंट भट्ठा के पास बदमाशों ने एक व्यक्ति की बाइक लूट ली थी। लगातार बाइक लूटने का मामला सामने आने के बाद पुलिस बाइक लुटेरा गिरोह की टोह में लग गई। इसी बीच पुलिस को थानाध्यक्ष संजीत कुमार को सूचना मिली कि लूटी गई बाइक के साथ दो युवक परसा पुल की तरफ जा रहे हैं। इस सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष दल बल के साथ परसा पुल के पास पहुंच गए तथा पुलिस उधर से गुजर रहे बाइक सवारों को रोककर जांच पड़ताल करने लगी। इसी दौरान उधर से गुजर रहे एक बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को जांच पड़ताल करते देख भागने लगे, जिनका पीछा कर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

दोनों युवकों की तलाशी लेने पर उनके पास एक पिस्तौल तथा तीन कारतूस मिला। पुलिस ने पिस्तौल कारतूस व बाइक को जब्त करते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारा किए गए आरोपित विजयीपुर थाना क्षेत्र के माडर गांव निवासी अभिषेक सिंह तथा दूसरा कटेया थाना क्षेत्र के रामपुर कला गांव निवासी विशाल राय बताए जाते हैं। पूछताछ के दौरान उन्होंने पुलिस को बताया कि बरामद बाइक उन्होंने मुसहरी चखना रोड पर लूटी थी। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर बाइक लुटेरा गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024