गोपालगंज: पुलिस अधीक्षक के निर्देश के आलोक में विशेष छापेमारी अभियान के अंतर्गत थावे पुलिस ने दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक धंधेबाज फरार हो गया। थानाध्यक्ष विशाल आनंद औऱ एएसआई पंकज कुमार के नेतृत्व में थाना क्षेत्रों के विभिन्न गावो में शराब के लिए विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि धतीवना गांव से संतोष नट के पास से 25 पीस बंटी बबली देशी शराब बरामद की गई।
वही बेदुटोला गांव में छापेमारी के दौरान एक ब्यक्ति भागने में सफल रहा ।फरार शराब के धंधेबाज आनंद राम बताया जा रहा है। जबकि बेदुटोला गांव के तारकेश्वर प्रसाद के पास से 23 पीस बंटी बबली देशी शराब बरामद की गई। थाने तीन लोगों के विरुद्ध शराब अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।गिरफ्तार दोनो धंधेबाज संतोष नट औऱ तारकेश्वर प्रसाद को सोमवार के दिन न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…