Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज:- आपसी विवाद को लेकर भिड़े दो पड़ोसी, एक जख्मी 11 पर प्राथमिकी दर्ज

गोपालगंज: जिले के भोरे थाना क्षेत्र के रामपुर चकरवां गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पड़ोसी आपस में भिड़ गए, जमकर चले इस लाठी-डंडे में एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, परिजनों के द्वारा घायल युवती को इलाज के लिए भोरे रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां स्थिति को चिंताजनक देखते हुए भोरे रेफरल अस्पताल के डाक्टरों ने युवती को गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया, वही पीड़ित युवती अर्चना पांडे ने अपने ही गांव के अनिल तिवारी,सुमित्रा देवी, देवतानन्द तिवारी, प्रिंस तिवारी, पीयूष तिवारी, कालिंदी देवी, पर मारपीट कर सोने का चेन कान की बाली और सोने की अंगूठी छीनने का आरोप लगाते हुए स्थानीय भोरे खाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है, दर्ज प्राथमिकी में अर्चना पांडे ने यह आरोप लगाया है कि वह घर के बगल खेत से पशु के लिए चारा काट रही थी कि इसी बीच भाई का पता पूछते हुए पड़ोसी अनिल तिवारी ने गाली गलौज की जब पीड़ित के द्वारा इसका विरोध किया गया तो अनिल तिवारी ने स परिवार युवती को मारपीट कर पूर्ण रूप से जख्मी कर दिया, और गले से सोने का चेन हाथ की अंगूठी और कान की बाली इनके परिजनों के द्वारा निकाल लिया गया।

वहीं दूसरी तरफ से पड़ोसी अनिल तिवारी की पत्नी कालिंदी देवी ने पड़ोसी मनीष पांडेय सहित उनके परिजनों पर स्थानीय थाने में प्रथमिकी दर्ज कराई है,दर्ज प्रथमिकी में कालिंदी देवी ने यह आरोप लगाया है की जब वह खेत की तरफ गई थी तो मनीष पांडेय ने उन्हें बीच रास्ते में घेर कर गाली गलौज की, इसके बाद विरोध करने पर इनके द्वारा मारपीट की गई, मारपीट की खबर मिलने के बाद पीड़िता का बेटा अपनी मां के पास गया तो उसे भी मारपीट कर जख्मी कर दिया गया, साथ ही पूरे परिवार के साथ दरवाजे पर चढ़कर पीड़िता के पति सहित बच्चों को मारपीट कर घायल कर दिया गया, इस मामले में पीड़ित कालिंदी देवी ने मनीष पांडेय,पूनम देवी पुतुल कुमारी, चुलबुल पांडे, आकाश पांडे, माडुर कुमारी पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है, पुलिस ने दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की छानबीन तेज कर दी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026