गोपालगंज: सिधवलिया थाना क्षेत्र में दो अलग अलग सडक़ दुर्घटनाओं में दो व्यक्ति की मौत हो गई.थानाक्षेत्र के रामपुर गांव के समीप एन एच 28 पर दो ट्रकों की टक्कर में एक ट्रक के चालक की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिला के पटहेरवा थानाक्षेत्र के बनकट्टा गांव निवासी गौरीशंकर जयसवाल का पुत्र 36 वर्षीय उदय राज जयसवाल ट्रक पर बिस्कुट ले कर गोपालगंज की तरफ से आ रहा था कि भीषण कोहरे के कारण उसकी ट्रक खड़ी ट्रक में टक्कर मार दी जिससे उदय राज जयसवाल की मौके पर ही मौत हो गई.
वंही दूसरी तरफ थानाक्षेत्र के कल्याणपुर मधुबनी गांव में सड़क किनारे खड़े एक बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया जिससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई.बताया जा रहा है कि रामपुर मठिया निवासी 67 वर्षीय रामनारायण सिंह एन एच किनारे खड़े थे कि अज्ञात वाहन कुचलकर भाग खड़ा हुआ. मौके पर ही देवेंद्र सिंह की मौत हो गई. घटना की खबर पा थानाध्यक्ष रंजीत कुमार पासवान दोनों घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेजा.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…