Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज:- अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार को रौंदा, मौत

बाइक कुचलने के बाद ट्रक ने दो लोगों को किया घायल

गोपालगंज: बरौली की सुबह रफ्तार के कहर में एक साइकिल सवार की जहां मोत हो गयी, वही एक बाइक के टूकड़े- टूकड़े हो गये तथाा टेंपू सवार दो घायल हो गये । सीवान-सरफरा पथ के सुरवल मोड़ पर सोमवार की सुबह करीब आठ बजे एक अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार को रौंद दिया, जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी । दुर्घटना इतनी भीषण थी कि साइकिल ट्रक में हीं फंसा रह गया, जबकि मृतक का शव क्षत-विक्षत हो सड़क पर फैल गया, जिसकी पहचान करनी भी कठिन हो रही थी । बताया गया है कि सीवान से सीमेंट लेकर बरौली के आसिफ मियां के यहां आ रहा ट्रक सुरवल मोड़ पर अनियंत्रित हो गया । ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह न केवल साइकिल सवार को कुचलकर जान ले लिया, बल्कि मछली खरीदने आए विशेषरपुर के एक युवक की खड़ी बाइक के भी कई टुकड़े कर दिए ।

ट्रक इतने पर भी न रुका, कार्तिक पूर्णिमा के मेले से स्नान कर आ रहे सीवान जिले के बड़हरिया थानान्तर्गत अटखम्भा गांव के बुटनी चैहान, पिता जगदेव महतो तथा 40 वर्षीय चंदा देवी को भी घायल कर दिया जो सड़क के बगल में अपनी टेम्पु लगाकर मछली खरीदने रूके थे । दोनों घायलों में से बुटनी चैहान के कमर की हड्डी टूट गयी है, जबकि चंदा देवी का पैर टूटा है । घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया, लेकिन ट्रक चालक ने भागने की कोशिश नहीं की, बल्कि वही ट्रक रोक बैठ गया । घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने चालक सहित ट्रक को अपने कब्जे में लिया तथा थाना लेकर आयी ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026