Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज: बेखौफ अपराधियों ने पत्रकार को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से गूंजा इलाका

गोपालगंज: अपराधियों में पुलिस का खौफ घटते जा रहा है आए दिन अपराधी कोई न कोई घटना को अंजाम दे रहे है ऐसी ही घटना गोपालगंज के मीरगंज शहर से आ रही है जहां मीरगंज शहर के कुशवाहा चौक के पास एक अखबार के पत्रकार को बदमाशों ने गोली मार दी। जख्मी पत्रकार शक्ति सिंह है जो कुशवाहा चौक के मिल कर्मी बलिराम सिंह के पुत्र है। उनको दो गोली पेट में लगी है। जख्मी हालत में परिजनों ने उनको सदर अस्पताल में भर्ती कराया है जहां इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर हथुआ एसडीपीओ नरेश कुमार, मीरगंज थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार सहित आधा दर्जन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की। मौके से पुलिस ने सात खाली खोखा व एक जिन्दा कारतूस बरामद किया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम करीब चार बजे मीरगंज शहर के कुशवाहा चौक के पास स्थित अपनी सांझा चुल्हा नामक रेस्टोरेंट के काउन्टर पर बैठे हुए थे इस बीच एक बाइक पर सवार दो बदमाश वहां पहुंचे।

एक बाइक पर ही बैठा रहा और दूसरा रेस्टोरेंट के अंदर चला गया। अंदर काउन्टर के पास बैठे पत्रकार शक्ति सिंह बदमाश ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस बीच वह भागने लगे लेकिन अंधाधुंध फयारिंग के बीच उनको दो गोली पेट में जा लगी। उसके बाद वह गिर पड़े। बाद में बदमाश में जाते समय रेस्टोरेंट की सीढ़ी पर बमबारी कर दहशत फैला दी। बदमाश ने बाहर के काउन्टर पर भी फायरिंग की। जिससे वहां कांच टूट गया। इतना करने के बाद बदमाश करीब डेढ़ मिनट तक बाइक पर आराम से बैठे रहे। उसके बाद बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने दोनों हाथों में पिस्टल लहराते हुए बलेसरा रोड की ओर भाग निकले। हथुआ एसडीपीओ ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फूटेज को भी खंगाला जा रहा है। बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026