गोपालगंज : जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक 16 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप किया गया। खबर के मुताबिक पीड़िता खेत से वापस लौट रही थी उसी दौरान गांव के ही दो लड़कों जबरन उसे पकड़कर ईंट के भट्टे के लिए खोदे गए गड्ढ़े में ले गए। आरोपियों ने एक-एक कर उसके साथ गैंगरेप किया।
आरोपी यहीं नहीं रुके उन्होंने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके साथ ही विदेश में रहने वाले लड़की के भाई को भी गैंगरेप का वीडियो भेज दिया। सरेआम बेइज्जत होने से पीड़िता सदमे में आ गई। उसने अपने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।
परिवार ने जल्दबाजी में किया अंतिम संस्कार
परिवार ने लोगों ने भी पुलिस को मामले की खबर दिए बिना जल्दबाजी में लड़की का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस को जैसे ही इस घटना की खबर लगी उसने तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी। यह घटना रविवार को कुचायकोट थाना इलाके में हुई। घटना के समय लड़की घर में अकेली थी। उसके पिता खेत में काम करने गए थे। वहीं उसकी भाभी भी घर में मौजूद नहीं थीं।
आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस
घर में खुद को अकेला पाकर पीड़िता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कुचायकोट थाने के इंचार्ज ने बताया कि जैसे ही पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली वह तुरंत मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक लड़की के शव का अंतिम संस्कार किया जा चुका था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…