गोपालगंज: देउरिया में सड़क की बदहाली को लेकर ग्रामीणों ने किया हंगामा

  • अपेक्षा:स्याही नदी के किनारे स्थित है सड़क,कई दशक से लोग झेल रहे हैं परेशानी
  • पदाधिकारियों व नेताओं की उदासीनता को लेकर आक्रोशित थे ग्रामीण
  • चुनाव के समय ग्रामीणों ने कई बार उठाया है मुद्दा,मिला है सिर्फ आश्वासन

गोपालगंज: जिले के पंचदेवरी प्रखंड की खालगांव पंचायत के देउरिया गांव में सड़क की बदहाली से आजिज ग्रामीणों का आक्रोश रविवार को फूट पड़ा.आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतर आये और हंगामा करने लगे.हंगामे के कारण कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.शेख आशिक अली,हैदर मियां,राजकिशोर भगत,योगेंद्र मांझी,आबिद अंसारी,लालजी राम,पूर्व पैक्स अध्यक्ष अमरजीत कुशवाहा,मोहन राम,शमीम आलम,अंजय राम,रियासत अंसारी,असरफ अंसारी,नीतीश कुमार,युगल राम सहित काफी संख्या में ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे थे.ग्रामीणों का कहना था कि देउरिया छठ घाट से स्याही नदी के किनारे से होकर जाती हुई तकिया टोला व कटेया प्रखंड के कंचनपुर गांव को जोड़नेवाली करीब दो किमी लंबी कच्ची सड़क यहां के लिए अभिशाप बन चुकी है.आज तक इसका नवनिर्माण नहीं कराया गया.एक बार मनरेगा से मिट्टीकरण कराया गया था.बारिश में मिट्टी बहकर स्याही नदी में चली गयी.पिछले कई दशक से ग्रामीण इस समस्या को झेल रहे हैं.बरसात के समय इसकी स्थिति और दयनीय हो जाती है.आना-जाना मुश्किल हो जाता है.ग्रामीणों ने बताया कि इन दिनों ऐसी ही स्थिति उत्पन्न हो गयी है.सड़क जगह-जगह टूट गयी है.पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो गयी है.सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गये हैं.जिनसे होकर आना-जाना खतरे से खाली नहीं है.ग्रामीण जनप्रतिनिधियों , नेताओं व स्थानीय पदाधिकारियों के खिलाफ जमकर आवाज उठा रहे थे.सूचना मिलने पर मौके पर मुखियापति स्वामीनाथ भगत सरपंच उत्तम पड़ित सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि पहुंच गये.उनलोगों ने इस समस्या को वरीय पदाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया.

लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भी ग्रामीणों ने उठाया था मुद्दा

पिछले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भी देउरिया व आस-पास के गांवों के ग्रामीणों ने इस सड़क का मुद्दा उठाया था.नेताओं द्वारा आश्वासन भी मिला,लेकिन आज तक सकारात्मक परिणाम नहीं निकल सका.इसे लेकर ग्रामीणों में काफी असंतोष भी है.ग्रामीणों ने पूर्व में कई पदाधिकारियों के सामने भी इस समस्या को रखा था.आज तक कुछ नहीं हुआ.ग्रामीणों का कहना था कि यदि इस सड़क के नवनिर्माण का कार्य शीघ्र शुरू नहीं कराया जाता है,तो चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा.

बोले बीडीओ

इस सम्बन्ध मे बीडीओ मनीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सड़क की बदहाली की जानकारी मिली है.इसकी जांच करायी जायेगी कि किस मद से उसका निर्माण होगा. प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर विभाग में प्रस्ताव भेजा जायेगा.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024