गोपालगंज : महाशिवरात्रि पर ऐसा क्या करें कि भगवान शिव की कृपा आ जाये

सुधाकर तिवारी/गोपालगंज : महाशिवरात्रि गुरुवार शिव भक्तों के लिए ये दिन बेहद ही खास होता है। भक्त पूरे वर्ष इस दिन का इंतजार करते हैं। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था, इसलिए महाशिवरात्रि के पर्व पर रात्रि जागरण करके चारों प्रहर पूजा-आराधना करने का विधान है। भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए यह दिन बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन सच्ची निष्ठा से पूजा आराधना करने से भगवान शिव अपने भक्तों की सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं। इस दिन कुछ विशेष उपाय करके आप धन,नौकरी और व्यापार से संबंधित समस्याओं से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उपाय।

महाशिवरात्रि गुरुवार के दिन आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए महाशिवरात्रि पर शिवलिंग का दही और गन्ने के रस से रुद्राभिषेक करना चाहिए। मान्यता है कि इससे धन संपत्ति में बढ़ोतरी होती है। इसके अलावा शिवलिंग का शहद और घी से अभिषेक भी धन प्राप्ति के लिए अच्छा माना जाता है। यदि आपका धन कहीं रुका हुआ है तो महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव के वाहन नंदी को हरा चारा खिलाना चाहिए। इससे रुके हुए धन की प्राप्ति के रास्ते खुलते हैं।

महाशिवरात्रि गुरुवार के दिन नौकरी और व्यापार में तरक्की पाने के लिए अगर नौकरी या व्यापार में किसी प्रकार की समस्याएं आ रही हैं या फिर तरक्की नहीं हो पा रही है तो महाशिवरात्रि के दिन व्रत करने के साथ शिवलिंग पर जल में शहद मिलाकर अभिषेक करें। इसके साथ ही शिवलिंग पर अनार का फूल अर्पित करें। भगवान शिव की कृपा से आपकी नौकरी और व्यापार की समस्याएं दूर होने लगेंगी।

महाशिवरात्रि, मनोकामना पूर्ति के लिए

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को मनाने के लिए बहुत शुभ रहता है। इस दिन उनकी प्रिय वस्तुएं भांग, धूतरा, बिल्वपत्र,आक का पुष्प और चंदन जरूर अर्पित करनी चाहिए। पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करें। यदि हो सके तो चांदी के लोटे से नम: शिवाय का उच्चारण करते हुए, भगवान शिव का जल का अभिषेक करें। इसके अलावा इस मंत्र का एक माला यानि 108 बार जप करें।
”ॐ पार्वतीपतये नमः”

महाशिवरात्रि, शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं !

सौभाग्य प्राप्ति के लिए यदि आपको जीवन में एक के बाद एक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो महाशिवरात्रि पर जरूरतमंदों की मदद करें पशुओं की सेवा करें। इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और आपके जीवन में आने वाली सभी प्रकार की समस्याओं का अंत होता। यदि आपको ग्रहों की प्रतिकूल स्थिति के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो महाशिवरात्रि के दिन नमः शिवाय का उच्चारण करते हुए, शिवलिंग पर दुग्धाभिषेक करें। इससे आपके ग्रह अनुकूल होते हैं और शुभ फल की प्राप्ति होती है !

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024