गोपालगंज: पत्नी ने की थी तीज की तैयारी, शराब के नशे में धुत पति ने पीट-पीटकर मार डाला

गोपालगंज: देश में आज यानी 30 अगस्त को हरतालिका तीज व्रत मनाया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर इस पर्व की तैयारी में जुटी एक महिला की उसके पति ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. सोमवार की रात पीट-पीटकर मारने के बाद पति ने उसके शव को फंदे से लटका दिया. घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर ओपी के मांझा चर्तुभुज गांव की है. महिला संजू देवी छोटन राम की 25 वर्षीय पत्नी थी.

वारदात के बाद ग्रामीणों ने पति को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. पति ने शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट करने की बात स्वीकार की है. आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह शराब के नशे में घर आया तो पत्नी सो रही थी. इसके बाद मारपीट कर वह घर से निकल गया. वापस आया तो पत्नी की लाश पड़ी हुई थी. वहीं, परिजनों का कहना है कि हत्या के बाद शव को फंदे से लटका दिया था. महिला के दो बच्चे हैं. तीज के एक दिन पहले ही इस तरह की घटना के बाद हड़कंप मचा है.

महिला के भाई के बयान पर एफआईआर दर्ज

इधर, घटना को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि संजू देवी शराबी पति से तंग आकर देवी-देवताओं की पूजा करती थी. पति की लंबी आयु के लिए हर व्रत करती थी जो एक स्त्री करती है, लेकिन यही व्रत शराबी पति को रास नहीं आया और उसने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया.  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने महिला के मायके वालों को सूचना दी. महिला के भाई के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. ग्रामीणों का कहना है कि अगर इलाके में शराब की बिक्री नहीं होती तो पति शराब नहीं पीता. आज इतनी बड़ी घटना नहीं होती. इस पूरे मामले में हथुआ एसडीपीओ नरेश कुमार ने जांच कर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026