गोपालगंज: जिले के बैकुंठपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार की सुबह प्रसव के लिए भर्ती महिला ने तीन पैर वाले विचित्र बच्चे को जन्म दिया। तीन पैर वाले बच्चे का जन्म अस्पताल में दिन भर चर्चा का विषय बना रहा। बताया गया कि रेवतिथ गांव के मोहम्मद रहीम अली की पत्नी रवीना खातून को प्रसव पीड़ा होने पर बुधवार की रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
गुरुवार सुबह 7:30 बजे महिला ने बच्चे को जन्म दिया। तीन किलो दो सौ ग्राम बच्चे का वजन डॉक्टरों ने बताया। बच्चे की जब शारीरिक जांच की गई तो उसके तीन पैर थे। अस्पताल में पदस्थापित मेडिकल अफसर डॉ. आफताब आलम ने बताया कि सिंट्रॉनिक कारण से ग्रोथ में परिवर्तन होता है। ग्रोथ में विकार उत्पन्न होने से गर्भस्थ शिशु के हाथ और पैर की संख्या में भी वृद्धि जाती है।
उन्होंने बताया कि विशेष जांच के लिए अल्ट्रासोनोग्राफी व इको कार्डियोग्राफी कराने की आवश्यकता है। जिसकी जानकारी परिजनों को दी गई है। बहरहाल जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। जांच के बाद डॉक्टर ने बताया कि सर्जिकल प्रोसेस से हाथ व पैर अलग किया जा सकता है। सुबह दस बजे के बाद नवजात शिशु में ऑक्सीजन की कमी पाई गई। मां का दूध पीने में भी बच्चे को परेशानी हो रही थी। ऐसी स्थिति में उसे सदर अस्पताल स्थित शिशु वार्ड में इलाज के लिए रेफर किया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…