गोपालगंज: उचकागांव थाना क्षेत्र के वृंदावन सदासी राय गांव के सामने व सतनहरिया पुल के समीप एनएच 531 पर शनिवार की सुबह हुए सड़क हादसे में लकड़ी ठीकेदार प्रभूनाथ सिंह जख्मी हो गए। बताया गया कि लकड़ी ठीकेदार मॉर्निंग वाक के दौरान टहलकर घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी। जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
स्थानीय लोगों ने घायल को आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां स्थिति चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। वैसे हादसा कैसे हुआ इसकी जांच पुलिस कर रही है। थानाध्यक्ष सुबास कुमार ने बताया की पुलिस टोल टैक्स पर लगे सीसीटीवी कैमरे के वीडियो फुटेज को खंगाल रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…