गोपालगंज: एक ही दिन एक ही समय में ले सकते है फ्लू और कोविड का टीका: डब्ल्यूएचओ

  • मौसमी बुखार से राहत देता है फ्लू का टीका
  • सोशल मीडिया पर पोस्टर के माध्यम से किया जा रहा है जागरूक
  • छह माह के ऊपर के बच्चे को लगाया जा सकता है फ्लू का टीका

गोपालगंज: कोविड 19 और फ्लू से खुद और दूसरों को बचाने के लिए आप कई कदम उठा सकते हैं। टीकाकरण उनमें से ही एक है। हममें से कितने ही लोग प्रत्येक साल इंफ्लूएंजा से बचने के लिए फ्लू का टीका लगाते हैं। वहीं कोविड से बचने के लिए भी लोग टीकाकरण मुहिम का हिस्सा बन रहे हैं। ऐसे में लोगों के मन में एक सवाल उठना जाहिर है कि क्या वे फ्लू और कोविड का टीका दोनों एक ही अपॉइंटमेंट में ले सकते हैं। लोगों के इस बात का जवाब डब्ल्यूएचओ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर जारी कर दिया है। जिसमें वह कह रहा है कि आप एक ही समय में फ्लू और कोविड दोनों ही टीके को एक ही दिन या समय पर ले सकते हैं। यह बिल्कुल ही सुरक्षित है।

फ्लू का टीका कोविड 19 पर नहीं करता काम –

फ्लू का टीका कोविड 19 से आपका बचाव नहीं कर सकता। इसे समझने के लिए हमें इन दोनों के वायरस के बारे में जानना होगा। फ्लू जहां हमें इंफ्लूएंजा के टाइप ए और बी वायरस से बचाता है। वहीं कोविड 19 का टीका हमें सार्स कोविड 19 के वायरस से सुरक्षा प्रदान करता है। दोनों ही वायरस अलग परिवार से आते हैं। वहीं इंफ्लूएंजा के संक्रमण दर से कहीं तेजी से कोविड का वायरस संक्रमण फैलता है। दोनों के प्राथमिक लक्षण एक होते हुए भी कोविड में स्वाद और गंध की पहचान खोना, भ्रम की स्थिति और गंभीर स्वास्थ्य परिणाम भी आ सकते हैं। वहीँ फ्लू के लक्षण सामान्य मौसमी बुखार वाले होते हैं जैसे अधिक तापमान, सर्दी जुकाम तथा शरीर में दर्द का अहसास होना।

मौसमी बुखार से राहत देता है फ्लू का टीका-

डब्ल्यूएचओ ने फ्लू के टीके को छह महीने के ऊपर के बच्चों में जोड़ दिया है। ताकि हर बच्चा फ्लू से बचा रहे। वहीं इस टीके को साल में एक बार लेना होता है ताकि मौसमी बुखार व वायरल फ्लू से बचा जा सके। वहीं कोविड में दो डोज के अलावा अग्रिम पंक्ति के कर्मी, स्वास्थ्यकर्मियों तथा 60 वर्ष से ऊपर के लोगों के लिए दो डोज के उपरांत बुस्टर डोज की भी व्यवस्था है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026