गोपालगंज: वाहन जांच के दौरान चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

गोपालगंज: जिले के थावे थाना के सामने पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपित को शनिवार को जेल भेज दिया।जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष किरण शंकर के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ थावे थाना के सामने वाहनों की जांच की जा रही थी।इसी बीच थावे के तरफ से बाइक पर सवार एक युवक आता हुआ दिखाई दिया।जो पुलिस को देखकर बाइक घुमाकर भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस बल द्वारा पकड़ लिया गया।पुलिस ने वाहन के कागजात की मांग की तो उसने कोई भी कागज पुलिस के समक्ष प्रस्तुत नही किया।पुलिस ने वाहन का कागजात प्रस्तुत नही करने पर आरोपित को गिरफ्तार करते हुए वाहन को जप्त कर लिया।

थानाध्यक्ष किरण शंकर ने बताया कि गिरफ्तार युवक उचकागांव थाना के बृंदावन बथान के ईमाम अली बताया जाता है।पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि ये स्प्लेंडर प्रो बाइक उचकागांव थाना के बृंदावन मौजे गांव के लड्डन से कुछ दिन पहले तीन हजार पांच सौ रुपए में खरीदा हुँ।जो चोरी की बाइक है।पुलिस ने थाने में इमाम अली औऱ लड्डन के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी इमाम अली को शनिवार के दिन न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026