LJP विवाद: ‘पारस’ गुट ने लोजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी का किया गठन, सभी प्रकोष्ठों को किया भंग

परवेज अख्तर /एडिटर इन चीफ:
लोजपा में चाचा-भतीजा के बीच जंग जारी है। इसी बीच चिराग के चाचा और एक गुट के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने आज राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया है। नई कमेटी में 8 नेताओं को जगह दी गई है. वहीं पारस ने राष्ट्रीय, प्रदेश एवं पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों की कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।

दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पशुपति कुमार पारस ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों के नाम की घोषणा की. सांसद महबूब अली कैसर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं सांसद वीणा देवी भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनी हैं. सुनीता शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, चंदन सिंह सांसद राष्ट्रीय महासचिव, प्रिंस राज सांसद राष्ट्रीय महासचिव, संजय सर्राफ राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता, रामजी सिंह राष्ट्रीय महासचिव और विनोद नागर को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सह राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है।

दिल्ली स्थिति आवास पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में लोजपा के एक गुट के अध्यक्ष व लोकसभा में पार्टी के नेता पशुपति कुमार पारस ने कहा कि राष्ट्रीय, प्रदेश एवं पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों की घोषणा भी जल्द की जाएगी.इधर सांसद चिराग पासवान आज देर शाम लोकसभा अध्यक्ष से मिलने वाले हैं। वे लोस में लोजपा के नेता पद पर पारस की घोषणा पर फिर से विचार करने का आग्रह करेंगे। इसके पहले चिराग पासवान ने लोस अध्यक्ष को पत्र लिखा था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026