गोपालगंज: अग्निपथ के विरोध में शहर की सड़कों पर उतर कर युवाओं ने किया प्रदर्शन

गोपालगंज: अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं ने शहर की सड़कों पर उतर कर अपना विरोध जताया। शहर के मिंज स्टेडियम में युवाओं की टोली एकत्रित हुई। इसके बाद अपने-अपने हाथों में लाठी, डंडा व टायर लेकर शहर में हंगाम, प्रदर्शन व नारेबाजी करने के लिए निकल पड़े। शहर के पोस्ट ऑफिस चौक पर लगे बैरेकेटिंग को आंदोलनकारियों ने गिरा दिया। युवाओं की भीड़ के आगे ट्रैफिक पुलिस मुकदर्शक बनी रही।

शहर के पोस्ट ऑफिस चौक से बंजारी रोडकी तरफ युवक हंगामा, प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए बढ़ रहे थे। इसकी सूचना मिलने के बाद नगर इंस्पेक्टर ललन कुमार पुलिस बल की टीम के साथ बंजारी मोड़ की ओर जा रहे युवकों को पुलिस लाइन के समीप रोक लिया। युवकों के हाथों से लाठी, डंडा आदि को लेकर पुलिस ने फेंक दिया। भीड़ को उग्र देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल को भी बुला लिया गया। पुलिस के समझाने पर प्रदर्शनकारी शांत हुए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026