गोपालगंज: विजयीपुर थाना क्षेत्र के पगरा पंचायत के मठिया गांव के एक युवक की मौत हाईवोल्टेज विजली के चपेट में आने से हो गई। मृतक युवक का नाम चिन्टू कुमार है जो स्व कन्हेया पांडे का लड़का है जिसकी उम्र लगभग 30वर्षहै। परिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चिन्टू कुमार गुजरात के बड़ोदरा में बेल्डिंग का काम कर रहा था। वह एक टैंकर पर काम करने के लिए लोहे की सिढी लगा रहा था कि सिडी ऊपर के ग्यारह हजार हाईवोल्टेज तार से सट गया और युवक की मौत हो गई।
इधर मौत खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सोमवार को देर शाम चिन्टू का शव गांव पहुंचा जहां ग्रामीणों के सहयोग से अंतिम संस्कार कर दिया गया।दो माह पूर्व ही मृतक के पिता कन्हेया पांडे की मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी का नाम गुड्डी देवी है। अभी 8वर्ष पूर्व इनकी शादी हुई थी। मृतक को एक पांच वर्ष का लड़का है तथा दो एक तीन वर्ष की लड़की है और गोदी में दो महीने की दुधारू बच्ची है। पत्नी चीख चीखकर रो रही है कि अब गुजारा कैसे होगा। परिवार काफी निर्धन है। एक मात्र कमाऊ पुत्र चिन्टू ही था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…