परवेज अख्तर/हसनपुरा/सिवान:- हुसैनगंज के जमालहाता खेल के मैदान में मंगलवार रात्रि को अंसार सपोर्टिंग क्लब द्वारा गोपालपुर बनाम जमालहाता के बीच रोमांचक फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें गोपालपुर की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में 117 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में उतरी जमालहाता की टीम ने 4 विकेट खोकर 14 ओवर में ही लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। गोपालपुर पंचायत के समाजसेवी जाकिर इमाम ने जमालहाता की टीम के खिलाड़ी मो. आरिफ को मैन ऑफ़ दी मैच तथा जमालहाता के खिलाड़ी शकील अहमद को मैन ऑफ़ दी सीरीज से पुरस्कृत किया गया। दिल्ली से आए मुख्य अतिथि भारतीय इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीउल्लाह अहमद तथा भारतीय इंसान पार्टी के बिहार के प्रदेश महासचिव मो. सफीक ने संयुक्त रूप से विजयी टीम को ट्रॉफी प्रदान किया। इस टूर्नामेंट का संचालक मेराज अहमद तथा सहयोगी रेयाज अहमद, गयासुद्दीन अहमद एवं वसीम अहमद हैं। इस मौके पर काफी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…