Siwan News

गोपालगंज को हरा सिवान क्वाटर फाइनल में

परवेज अख्तर/सिवान : शहर के राजेंद्र स्टेडियम में चले अंशु होम्स रंधीर वर्मा-19 राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट बुधवार को सिवान बनाम गोपालगंज टीम के बीच खेला गया। मैच का उद्घाटन दरौली विधायक सत्यदेव राम ने फीता काट कर तथा टॉस उछाल कर किया। टॉस जीतकर गोपालगंज की टीम पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी सिवान की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 275 रन बनाए जिसमें विशाल कुमार ने शानदार 121 रन बना टीम को मजबूती प्रदान की। जवाब में खेलने उतरी गोपालगंज मात्र 40 ओवर में मात्र 149 रन बनाकर आॅल आउट हो गई। इस प्रकार सिवान की टीम 126 रन से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। मैन आॅफ द मैच सिवान के विशाल कुमार को घोषित किया गया। मैच के अंपायर बक्सर के राजीव मिश्र तथा पटना के सुनील सिंह ने किया। टूर्नामेंट को सफल बनाने में जिला क्रीड़ा संघ के जिलाध्यक्ष मो. शमशीर, कोच मो. कैफ, नंदन सिंह, जावेद इकबाल, राजकुमार, शशिकांत, मो. इरफान समेत आदि की सराहनीय भूमिका रही। इस मौके पर काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।​[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026