गोपालपुर: कोचिंग से लौट रही छात्रा की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

परवेज़ अख्तर/सिवान:
सीवान-सिसवन मुख्य मार्ग के गोपालपुर बाजार में शुक्रवार की शाम सड़क दुर्घटना में 10 वर्षीया एक बच्ची की दर्दनाक मौत हो गयी.मृतका गोपालपुर निवासी सीयानंद राम की 10 वर्षीया पुत्री अंशिका कुमारी है. घटना उस घटी की जब वह कोचिंग पढ़कर अपने घर जा रही थी.तभी एक अनियंत्रित बाइक चालक ने ठोकर मार दी.इससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गयी.परिजन ग्रामीणों की मदद से उसे सदर अस्पताल ले गये.वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

उसके बाद परिजनों ने शव को घर लाकर मुख्य मार्ग पर सीवान – सिसवन मार्ग पर रखकर सड़क को जाम कर दिया.घटना की सूचना मिलते ही हुसैनगंज पुलिस घटनास्थल पहुंच कर आक्रोशित ग्रामीणों को काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने समझा – बुझाकर शांत कराया.बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक गोपालपुर गांव का ही एक युवक है, जो घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया है.उधर घटना की सूचना मिलते ही हुसैनगंज अंचल प्रशासन भी मौके पर पहुंचकर परिजनों को उचित मुआवजा देने का आश्वासन दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026