Categories: Maharajganj News

महाराजगंज: आपदा राहत से वंचित नहीं रहेगी, विस क्षेत्र की पीड़ित जनता : विधायक

परवेज़ अख्तर/सिवान:
महाराजगंज विधान सभा के अंतर्गत आपदा प्रभावित परिवार के पीड़ित परिजन आपदा अनुदान से वंचित नही रहेंगे, ये बातें प्रदेश के वरिष्ठ नेता सह महाराजगंज के कांग्रेसी विधायक श्री विजय शंकर दुबे ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान कही.सरकार को आड़े हाथ लेते हुए अधिकारियों के क्रिया कलाप पर सवालिया निशान लगाया.कहा कि विधान सभा क्षेत्र के  दौरे मे दलपतपुर, रढीयां, तथा पोखरा में दुर्घटना के शिकार बबन प्रसाद, बृज किशोर पड़ित, टुन्ना मांझी के परिजनों से मिलने के क्रम में कही. श्री दुबे ने कहा कि महाराजगंज विधानसभा में आपदा पीड़ित परिवार को आपदा अनुग्रह अनुदान राशि के भुगतान मे शीघ्रता नही बरती जा रही है.जो दुर्भाग्य पूर्ण है,सरकार के निर्धारित नियमानुसार आपदा पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के अंदर आपदा अनुग्रह अनुदान का भुगतान किये जाने का प्रावधान है.जबकि यहाँ पीड़ित परिवार को महीनों से वर्षों लग जाता है.जो शासन तथा प्रशासन की असंवेदंशीलता को पर्दर्षित करता है.श्री दुबे ने कहा कि आपदा अनुग्रह अनुदान का मामला आगामी विधान सभा के सत्र में चर्चा में लाया जायेगा तथा सरकार से अनुग्रह अनुदान राशि के भुगतान में तेजी लाने की मांग की जायेगी.मौके पर मुन्ना बाबा, बिहार प्रदेश राजद के पूर्व सचिव अरबिंद गुप्ता, राजद के प्रखंड अध्यक्ष श्यामदेव राय, आनंद देव यादव, कांग्रेस के रमेश उपाध्याय, जगदीश सिंह, परसुराम सिंह, जयप्रकाश सिंह आदि लोग उपस्थित थे .

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024