परवेज अख्तर/सिवान: गोरेयाकोठी के दुधड़ा गांव निवासी व एयरफोर्स जवान शारदानंद पंडित के पुत्र उमेश कुमार पंडित का पठानकोट अस्पताल में हुए निधन के बाद पार्थिव शरीर गांव लाया गया. गुरुवार को गार्ड ऑफ ऑनर देने के साथ ही सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में गांव के शमशान घाट पर उन्हें अंतिम विदाई दी गई. बेटे आदर्श ने उन्हें मुखाग्नि दी. जानकारी के अनुसार उमेश कुमार पंडित की तैनाती पठानकोट में थी.
पिछले कुछ दिनों से वे बीमार चल रहे थे. इसी बीच हार्ट फेल्योर होने से उनका निधन हो गया. पार्थिव शरीर के साथ आये एयरफोर्स स्टेशन के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया. शमशान घाट पर जब गांव के जवान का पार्थिव शरीर ले जाया जा रहा था तो भारत माता की जय व अन्य नारों से क्षेत्र गूंज उठा. चिता को फूल की मालाओं से सजाया गया व गांव के लोगों ने अपने लाडले को अंतिम विदाई दी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…