परवेज अख्तर/सिवान: सदर अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ रामबाबू बैठा व एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की बैठक हुई. इस दौरान शहर में अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई करने पर विस्तृत चर्चा करते हुए पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए. बैठक के दौरान एसडीओ ने बताया कि शहरी क्षेत्र में प्रतिदिन लगने वाले यातायात की समस्या के निराकरण को लेकर सभी मुख्य मार्गों से अवैध अतिक्रमण व वाहन पार्किंग को हटाने के लिए शुक्रवार से रविवार तक विशेष अभियान चलाया जाएगा.
इस विशेष अभियान को लेकर दंडाधिकरियों सहित पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्त की गई है. बैठक में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राहुल धर दुबे, सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी विनीत कुमार, हुसैनगंज अंचलाधिकारी सुनील कुमार, पचरुखी प्रखंड के राजस्व पदाधिकारी अनुभव राय, जयप्रकाश पड़ित, मुफस्सिल थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, महादेवा ओपी प्रभारी विपिन कुमार, सराय ओपी प्रभारी सहित पदाधिकारी उपस्थित थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…