गोरेयाकोठी: तालाब में डूबने अज्ञात युवक की मौत, शव का शिनाख्त नहीं

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के लद्धी गांव स्थित तालाब में शनिवार की शाम डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान दूसरे दिन भी नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर ने बताया कि पहचान नहीं होने की स्थिति में पोस्टमार्टम के बाद नियमानुसार उसके शव को सुरक्षित रखवा दिया गया है। विभिन्न माध्यमों से पहचान की कोशिश हो रही है। शिनाख्त नहीं होने की स्थिति में मंगलवार की सुबह आवश्यक प्रक्रिया के बाद शव का अंतिम संस्कार करा दिया जाएगा।

ज्ञात हो कि शनिवार की शाम थाना क्षेत्र के लद्धी बाजार स्थित तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई थी। बताया जाता है कि घटनास्थल के करीब बच्चे खेल रहे थे। उसी समय एक मानसिक रूप से कमजोर युवक पानी में स्नान करने चला गया। कुछ देर बाद भी उसके बाहर नहीं निकलने पर बच्चों ने शोर मचाया। शोर सुन जुटे ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बाद में काफी प्रयास के बाद युवक का शव को तालाब से बाहर निकाला गया। प्रशासन ने पहले युवक की पहचान की कोशिश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिलने पर शव का पंचनामा बना पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया था।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024