हुसैनगंज: भूमि विवाद में चाकू मार चाचा भतीजा को किया घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के महुवल गांव में रविवार को भूमि विवाद में चाकू मारकर चाचा-भतीजा को घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। घायलों का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में महुवल निवासी सद्दाम नट सदर अस्पताल में दिए गए बयान में कहा है कि रविवार की सुबह मैं अपने चाचा के वेल्डिंग की दुकान पर कार्य करने जा रहा था। तभी पूर्व से चल रहे भूमि विवाद को लेकर मेरे पड़ोसी कल्लू नट, मुन्ना नट, जुम्मल नट एवं गुड्डू नट मुझे घेरकर गाली गलौज करते हुए चाकू से मेरे सीने पर हमला कर दिए जिससे मैं घायल हो गया।

मेरे द्वारा शोर मचाने पर मुझे बचाने के लिए आए चाचा मिंटू नट एवं भाई इरफान नट को भी उक्त लोगों ने सीने एवं हाथ में चाकू मारकर घायल कर दिया। ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां मिंटू एवं इरफान नट की स्थिति गंभीर चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि मामले की छानबीन कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026