गोरेयाकोठी: बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, मौत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सरारी पीर बाबा स्थल के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक को गोली मार कर घायल कर दिया तथा ग्रामीणों को आता देख सभी बदमाश फरार हो गए। घायल को ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए गोरेयाकोठी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने घायल युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सरारी निवासी बबन राम के पुत्र राजू राम के रूप में हुई है। बताया जाता है कि राजू राम गांव के बगीचे में कुछ बच्चों के साथ क्रिकेट खेल रहा था तभी बाइक सवार तीन बदमाश आए और उसके सिर में ताबड़तोड़ तीन गोलियां दाग दी। उसके बाद राजू राम गिर पड़े।

उसके बाद बदमाश पिस्तौल लहराते हुए फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की सूचना अस्पताल प्रशासन को दी। कुछ देर में अस्पताल की एंबुलेंस पहुंची और घायल को इलाज के लिए गोरेयाकोठी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने घायल की स्थिति गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सूरज कुमार घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा बदमाशों की पहचान में जुट गए। थानाध्यक्ष ने कहा कि बदमाशों को शीघ्र पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024