गोरेयाकोठी क्रिकेट क्लब 54 रन से विजयी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी खेल मैदान में शनिवार को जिला क्रिकेट लीग का 14वां मैच गोरेयाकोठी क्रिकेट क्लब बनाम पाथमेकर क्रिक्रेट क्लब के बीच खेला गया। इसमें गोरेयाकोठी की टीम 54 रन से जीत दर्ज की। टास जीतकर गोरेयाकोठी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाई। इस टीम के प्रियांशु कुमार ने 48 रन बनाए। पाथमाकेर क्रिकेट क्लब टीम केतनवीर और अभितांशु ने दो-दो विकेट लिए।

जवाब में खेलने उतरी पाथमेकर क्रिकेट की टीम 29 ओवर में 134 रन बनाकर आल आउट हाे गई। इस टीम के आयुष ने 48 रन बनाए। गोरेयाकोठी टीम के खिलाड़ी अभिषेक ने दो विकेट लिए। इस प्रकार गोरेयाकोठी की टीम 54 रन से जीत दर्ज की। निर्णायक की भूमिका में बीसीए पैनल के अंपायर राजेश यादव और अखलाक माही थे। सचिव नंदन कुमार सिंह ने बताया कि कल का मैच महराजगंज क्रिक्रेट क्लब बनाम दानिश क्रिकेट एकेडमी और बीएचआर मैरवा बनाम जीरादेई क्रिक्रेट क्लब के बीच खेला जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026