परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड की पांच पंचायतों में शनिवार को वित्तीय वर्ष 2023- 24 के लिए समग्र, समावेशी एवं सहभागी ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) के निर्माण के लिए ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। जानकारी के अनुसार बलहां एराजी पंचायत के प्राथमिक विद्यालय बलहां एराजी में मुखिया पम्मी कुमारी की अध्यक्षता में ग्रामसभा का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर भाजपा के जिला मंत्री अवधेश कुमार पांडेय, पंचायत सचिव इरफान अंसारी, कार्यपालक सहायक वीरेंद्र मिश्रा, विकास मित्र राजेश कुमार, पंचायत रोजगार सेवक धर्मेंद्र कुमार, किसान सलाहकार शंकर यादव व अन्य लोग थे। वहीं महम्मदपुर पंचायत में आयोजित ग्राम सभा में मुखिया वर्मा साह, सहसरांव में मुखिया राजेश्वर साह, गोपालपुर में मुखिया जितेंद्र पासवान, कार्यपालक सहायक विशाल कुमार आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…