गोरेयाकोठी: सैदपुरा में पत्नी की हत्या कर शव को दफनाया

  • शादी के बाद से ही मृतका का पति हमेशा पत्नी गुलशन को शक की निगाह से देखता था
  • एफआईआर दर्ज होते ही आरोपित घर छोड़ फरार
  • आरोपितों के ठिकानों पर पुलिस कर रही छापेमारी
  • 02 हजार 10 में मुस्लिम रीति रिवाज से हुई थी शादी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी स्थानीय थाना क्षेत्र के सैदपुरा गांव में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को दफना दिया। इस मामले में मृतका के ससुरालवालों ने स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज करायी है। एफआईआर दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। एफआईआर में कहा गया है कि सैदपुरा गांव के जालिम मियां के बेटे मासूम हैदर ने अपनी पत्नी गुलशन परवीन की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसने शव हो बिना ससुराल वालों को खबर दिए ही जल्दबाजी में दफना दिया। गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाने के लरौली गांव के जूसम्म बेगम की बेटी गुलशन खातून की शादी जालिम मियां के पुत्र मासूम हैदर के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से 2010 में हुई थी। मृतका की मां जुस्म्म बानो ने बताया कि शादी के बाद से ही मृतका का पति हमेशा पत्नी गुलशन को शक की निगाह से देखता था।

इसकी सूचना मृतका ने उसे दी थी। कहा कि अचानक उन्हें सूचना मिली कि उसकी बेटी की हत्या कर शव को दफना दिया गया है। सूचना मिलते ही वह अपने बेटी की गांव पहुंची। वहां पर पता चला कि उनकी बेटी की हत्या कर बिना मायकावालों को खबर दिए शव को जल्दबाजी में साक्ष्य मिटाने के नियत से दफना दिया गया है। मृतका की मां ने गोरेयाकोठी थाने पहुंचकर बेटी के पति मासूम हैदर के खिलाफ हत्या कर शव को छिपाने की एफआईआर दर्ज करायी गई है। स्थानीय थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इसके बाद घटना की जांच शुरू कर दी हैं। कहा कि एफआईआर दर्ज होते ही सभी आरोपित घर छोड़कर फरार हैं। कहा कि पुलिस आरोपितों के ठिकानों पर छापेमारी कर उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लेगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026