हुसैनगंज: पूर्व सांसद की बहू व पूर्व विधायक की देवरानी की हार

  • लहेजी में रीता देवी, सहुली में इंदिरा देवी को मिली जीत
  • पंचायत चुनाव में हुसैनगंज व हसनपुरा में भारी उलटफेर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज प्रखंड के 15 व हसनपुरा प्रखंड के 12 पंचायतों में 8 अक्टूबर को हुए पंचायत चुनाव के परिणाम रविवार को घोषित कर दिए गए। दोनों प्रखंडों में खबर लिखे जाने तक चुनाव परिणाम में काफी उलटफेर देखने को मिला है। बीजेपी के पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव की बहू व भतीजे अर्जुन यादव की मुखिया पत्नी शोभा देवी हसनपुरा प्रखंड के लहेजी पंचायत से चुनाव हार गई है। वहीं बीजेपी की पूर्व विधायक आशा पाठक की देवरानी व हसनपुरा प्रखंड के सहुली पंचयात की वर्तमान मुखिया मंजू देवी को भी पंचायत चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। लहेजी में रीता देवी जबकि सहुली में इंदिरा देवी पहली बार मुखिया का चुनाव जीतने में सफल हुई है। इधर, हसनपुरा प्रखंड के तेलकतथू में सुरेश महतो, फलपुरा में विपिन सिंह व पियाउर पंचायत में इम्तेयाज अहमद पहली बार मुखिया के चुनाव में जीत हासिल किए है, जबकि मन्द्रापाली के वर्तमान मुखिया अनिल राम उर्फ सोहन राम अपनी सीट बचाने में कामयाब हो गए है।

मन्द्रापाली पंचायत से दूसरी बार मुखिया का चुनाव जीत गए है। वहीं हुसैनगंज प्रखंड के 15 पंचायत में भी अबतक घोषित चुनाव परिणाम में कई चेहरे पहली बार मुखिया का चुनाव जीते है। पांच प्रखंड में नए चेहरों ने बाजी मारी है, जबकि चार पंचायत में निवर्तमान मुखिया अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे हैं। बहरहाल, प्रखंड के सिधवल पंचायत से संदेश साह, प्रतापपुर से महनाज परवीन, मड़कन से नीतू देवी, रसूलपुर से नीलम देवी व छपिया बुजुर्ग से आरती कुमारी चुनाव जीत कर पहली बार मुखिया बनी है। वहीं हबीब नगर से हरेराम यादव, छाता से नीतीश कुमार, मचकना से सुमित कुमार व हथौड़ा से विजय चौधरी ने जीत हासिल की है।

 

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024