✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड के सतवार स्थित विधानसभा संयोजक प्रमोद कुमार तिवारी के आवास पर शुक्रवार को दक्षिणी शक्ति केंद्र की बैठक मंडल अध्यक्ष कुबेर प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं से लोगों को अवगत कराने का निर्णय लिया गया। विधानसभा संयोजक ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं से लोग लाभांवित हो रहे हैं।
इस दौरान गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी को जीताने का संकल्प लिया गया। बैठक के दौरान करपलिया निवासी अशोक कुमार प्रसाद ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ने अशोक कुमार प्रसाद को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर श्यामकिशोर तिवारी, महामंत्री अखिलानंद सिंह, प्रभुनाथ सिंह, बिहारीलाल गुप्ता, पूर्व बीडीसी गौतम महतो, राजकिशोर प्रसाद, रामबदन सिंह, दिनेश ठाकुर आदि उपस्थित थे।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…