✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के सिकटिया स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय की खिड़की तोड़ चोरों ने गुरुवार की रात कंप्यूटर सामग्री समेत एक लाख से अधिक की संपत्ति की चोरी कर ली। इस मामले में प्रधानाध्यापक दिनेश चंद्र ओझा ने जामो थाना में अज्ञात के विरुद्ध आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।प्रधानाध्यापक ने बताया कि गुरुवार को विद्यालय बंद होने के बाद सभी शिक्षक घर चले गए थे।
इस दौरान गुरुवार की देर रात चोरों ने विद्यालय के पीछे की खिड़की तोड़कर उसमें रखे कंप्यूटर, एलजी का एलइडी, बैट्री, बेल कंप्यूटर के माउस, प्रिंटर, की-बोर्ड, मानिटर एवं खेल सामग्री समेत करीब एक लाख से अधिक की संपत्ति की चोरी कर ली। घटना की जानकारी शुक्रवार को विद्यालय पहुंचने पर हुई। जब शुक्रवार को विद्यालय पहुंचा तो बच्चों द्वारा बताया गया कि स्मार्ट क्लास के पीछे से खिड़की तोड़ दिया गया है। स्मार्ट क्लास का कमरा खुलवा कर देखा तो उसमें से कई सामान गायब थे। घटना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…