गोरेयाकोठी: छितौली में जन सुराज की बैठक में संगठन विस्तार को लेकर चर्चा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड के छितौली गांव में मंगलवार को जन सुराज के बैनर तले पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक की हुई। बैठक में प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक युवा अध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता के आवास परिसर में प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार तिवारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन की मजबूती समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई। जन सुराज अभियान में 15 दिनों के अंदर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने, प्रखंड में एक कार्यालय खोलने, प्रखंड स्तर पर बैठक की तिथि निर्धारण समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।

रवि कुमार गुप्ता ने कहा कि जन सुराज कोई राजनीतिक दल न होकर एक अभियान है। इसमें युवाओं को अधिक संख्या में जोड़ने के लिए खेल को माध्यम बनाते हुए हर पंचायत में युवाओं के बीच खेल किट का वितरण किया जा रहा है। जन सुराज की सोच है कि युवाओं में ही वह शक्ति है कि वे जाति-धर्म के बंधन से ऊपर उठकर समाज के लिए कुछ बेहतर कर सकें। सत्ता में भागीदारी होने से स्थानीय मुद्दों का समाधान भी होगा। इस दौरान सरोज प्रसाद, उदय कुमार सिंह, मो. हलीम, अमरजीत कुमार, जमालुद्दीन अंसारी, फिरोज अंसारी, दयानंद महतो आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026