जीरादेई: चंदौली-गंगौली पंचायत में गोद भराई कार्यक्रम का हुआ आयोजन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई प्रखंड के चंदौली गंगौली पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को गोद- भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन चंदौली-गंगौली पंचायत की मुखिया विद्या देवी और प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कलावती देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को पोषण के पांच सूत्र बताए गए हैं इसमें गर्भावस्था में समय-समय पर जांच, पौष्टिक आहार, मोटे अनाज का सेवन, आयरन युक्त अनाज, विटामिन सी युक्त पोषण आदि शामिल है।

उन्होंने आगे बताया कि इस तरह का कार्यक्रम प्रखंड के अन्य पंचायत में आयोजित कर आंगनबाड़ी सेविका सहायिका के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने पंचायत की महिला मुखिया और परिवर्तन के सदस्यों तथा आंगनबाड़ी सहायिका-सेविका को सुचारू रूप से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद भी दिया। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि महाराज सिंह, बीडीसी मोहन पांडेय, एलएस चिंता कुमारी, माधुरी कुमारी, नीतू कुमारी, नीतीश निभाकर के साथ दर्जनों आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका मौजूद थीं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024