✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड के दक्षिणी सरारी में मेरा बूथ सबसे मजबूत व मेरी मिट्टी मेरा देश कार्यक्रम को लेकर लालबाबू शर्मा के आवास परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस दौरान बूथ संख्या 81 के ग्रामीणों के घरों से रविवार देर शाम अमृत कलश में मिट्टी इकट्ठा करने के साथ ही विधानसभा संयोजक प्रमोद कुमार तिवारी, विनय गिरि, श्यामकिशोर तिवारी व अन्य लोगों की मौजूदगी में ग्रामीणों को आवास पर झंडा लगाने के लिए पार्टी का झंडा उपलब्ध कराया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं के बीच अन्य सामग्रियों का भी वितरण किया गया।
इस दौरान महिलाओं की भी उपस्थिति देखी गई। बैठक में कहा गया कि कार्यकर्ता हर घर तक पहुंच पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराने के साथ ही उन्हें केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताएं। इस मौके पर रामसखी देवी, राधिका देवी, शारदा देवी, दूधनाथ महतो, तारकेश्वर प्रसाद आदि मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…