गोरेयाकोठी: दौड़ प्रतियोगिता में यूपी के धावकों का रहा दबदबा

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड के भिट्ठी में सोमवार की सुबह समाजसेवी इंदु वर्मा की चौथी पुण्यतिथि पर महिला व पुरुष वर्ग बीच दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। पुरुष वर्ग के लिए सात किलोमीटर व महिला वर्ग के लिए 1800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बिहार, यूपी व पश्चिम बंगाल के धावकों ने भाग लिया। इस दौरान गोरेयाकोठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की तरफ से एंबुलेंस के साथ ही मेडिकल टीम की भी तैनाती की गई थी।

प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में गोरखपुर के अभिषेक पासवान ने प्रथम, गोरखपुर के ही रोहित कुमार द्वितीय व गाजीपुर के पवन राजभर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि महिला वर्ग में बनारस की नीतू पटेल प्रथम, बलिया की पूजा वर्मा द्वितीय व देवरिया की पूनम निषाद तृतीय स्थान प्राप्त किया। आलोक वर्मा, पूनम कुशवाहा, वीरेंद्र राय, डा. राजेश दुबे व अन्य अतिथियों ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले धावकों को ट्राफी व अन्य उपहार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर संचालक प्रशांत कुमार वर्मा, राजू सिन्हा, तारणी कुमार सिन्हा, सचिन कुशवाहा आदि मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026