गोरेयाकोठी: सब्जी कारोबारी से लूट मामले में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सैदपुरा के पास गुरुवार को सब्जी कारोबारी से हुई लूट मामले में अज्ञात के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी की गई है। प्राथमिकी में बाइक सवार दो बदमाशों द्वारा दो लाख रुपये नकद व अन्य सामान लूटने का आरोप लगाया गया है। मामले मे पीड़ित सारण के मशरख थाना क्षेत्र के बनसोही निवासी मुमताज अंसारी ने बताया कि पचपकड़िया बाजार पर उनकी सब्जी की थोक दुकान है। गुरुवार को बिक्री के दो लाख रुपये व बही-खाता बैग में रखकर बाइक से कर्मी के साथ अफराद के लिए चला था।

इस दौरान सैदपुरा गांव के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने मेरी बाइक में धक्का मारकर गिरा दिया। इस दौरान एक युवक हथियार का भय दिखा रुपये भरा बैग लेकर भाग फरार हो गया। पीड़ित सब्जी व्यवसायी ने पुलिस पर आवेदन लिखकर उनसे हस्ताक्षर कराने का आरोप लगाया है। बताया कि प्राथमिकी में हथियार की बात हटा दी गई है। कारोबारी ने बताया कि दो युवक लाइनर की भूमिका में थे व दो बदमाशों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। फिलहाल घटना के बाद पुलिस घटनास्थल के बगल स्थित एक घर में लगे सीसी कैमरे के आधार पर बदमाशों तक पहुंचने में जुटी है। थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026