लकड़ी नबीगंज: मदारपुर में महावीरी मेला शनिवार को, तैयारी पूरी, काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के मदारपुर में लगने वाले तीन दिवसीय महावीरी मेला की तैयारी पूरी कर ली गई है। सुरक्षा को ले मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। मेला को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए अंचलाधिकारी अजय कुमार ठाकुर, बीडीओ सुशील कुमार, ओपी प्रभारी अजीत कुमार सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर रामबिहारी राय समेत काफी संख्या में पुलिस बल के जवान कैंप कर रहे हैं। वहीं एसडीपीओ राकेश रंजन द्वारा काफी संख्या में महिला व पुरुष पुलिस बल की तैनाती की गई है।

वहीं परचून, मिठाई, खिलौने आदि की दुकानें सज चुकी हैं। साथ ही मनोरंजन के लिए भी झूले आदि सजाए गए हैं। इसके अलावा देवी-देवताओं की झांकियां भी सजाई जा रही हैंं। ज्ञात हो कि यहां 28 अक्टूबर की रात्रि जुलूस तथा 29 अक्टूबर को महावीरी अखाड़ा निकाला जाएगा। यह मेला तीन दिनों तक रहेगा। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। पूजा समिति एवं राम जानकी कमेटी के ब्रिजकिशोर सिंह ने बताया कि महावीरी मेला की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसमें खवासपुर, नंदपुर, लखनौरा, भोपतपुर, नरहरपुर, किशनपुरा और मदारपुर का अखाड़ा शामिल होगा। मेला काे ले लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026