गोरेयाकोठी: 41 लाख 43 हजार 600 की लागत से बनने वाली छह पीसीसी सड़क का शिलान्यास

परवेज अख्तर/सिवान: गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र लकड़ी नबीगंज प्रखंड भादा पंचायत के मराछी बिशेनटोला में सोमवार को विधायक देवेशकांत सिंह ने छठघाट का उद्घाटन तथा 41 लाख 43 हजार 600 की लागत से बनने वाली छह सड़क का शिलान्यास किया। विधायक ने बताया कि पीच सड़क के पूरब लालबाबू सिंह के खेत तक 9.68 लाख की लागत से पीसीसी, मझवलिया पंचायत के चांदपुर में नदी के किनारे 7.56 लाख की लागत से छठ घाट, चांदपुर में दारोगा शर्मा के बथान से काली स्थान की ओर जाने वाली पथ में 3.96 लाख की लागत से पीसीसी, दक्षिण सरारी पंचायत के ग्राम सरेयां में धर्मदेव राय के घर से की ओर जाने वाली पथ में 3.16 लाख की लागत से पीसीसी सड़क, मुस्तफाबाद पंचायत के मुस्तफाबाद में भरत साह के घर से पूरब बरदाहा की ओर जाने वाली पथ में सात लाख की लागत से पीसीसी, सानी बसंतपुर पंचायत के सानी बसंतपुर पीच सड़क से महतो टोला में जाने वाली पथ में 6.64 लाख की लागत से बनने वाली पीसीसी सड़क एवं सतावर पंचायत के सतवार में मदन सिंह के घर उतर की ओर की ओर जाने वाली पथ में सात लाख की लागत बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया गया।

इस दौरान मराछी में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने स्थानीय लोगों के बीच क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की उपलब्धियों को की जानकारी ली। इस मौके पर विधायक के निजी सचिव सोनू सिंह, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, मुखिया प्रतिनिधि राजकिशोर सिंह, विधानसभा संयोजक प्रमोद कुमार तिवारी, मंडल अध्यक्ष कुबेर प्रसाद, विनय गिरि, श्याम किशोर तिवारी, अखिलेश पांडेय आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026