तरवारा में कुख्यात कान छेदा समेत तीन अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे

  • एक कट्टा, पिस्टल, आठ गोली समेत दो बाइक बरामद
  • सतवार तथा विशुनपुरा गांव के रहने वाले हैं सभी अपराधी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाने की टीम ने रविवार की शाम थाना क्षेत्र के सतवार गांव में छापेमारी कर एक कट्टा, एक लोडेड पिस्टल, आठ गोली व दो बाइक के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया तथा कागजी कार्रवाई करने के बाद सोमवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान सतवार मौजे निवासी दीपक प्रसाद उर्फ कान छेदा, सतवार पूरब टोला निवासी भीम कुमार और महाराजगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुरा निवासी अभिषेक कुमार शामिल हैं।अवर निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि गुप्ता सूचना मिली कि कुछ बदमाश सतवार गांव में किसी घटना को अंजाम देने के लिए योजना बना रहे हैं। तभी वहां दलबल के साथ छापेमारी की गई।

इस दौरान पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जब गिरफ्तार बदमाशों की जांच गई तो उनके पास से एक कट्टा और लोडेड पिस्टल बरामद किया गया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों ने पूछताछ के कुछ मामले में संलिप्तता स्वीकारी है। बदमाशों ने बताया कि वे जीबी नगर थाना क्षेत्र के भलुवाड़ा नहर पर बंधन बैंक कर्मी से लूट की घटना को अंजाम दिया था, वहीं सराय ओपी क्षेत्र के बैशाखी गांव से लूटी गई बाइक भी बदमाशों से बरामद की गई है। थानाध्यक्ष ने इन दोनों लूट कांड का उद्भेदन करते हुए कानूनी कार्रवाई के बाद सोमवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायाधीश ने जेल भेज दिया।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026